मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा के भंडरा क्षेत्र में जंगली हाथी की दस्तक, वन विभाग अलर्ट पर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा :जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गडरपो पंचायत के पोडहा तरिंगन टोली में सोमवार सुबह जंगली हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण रोजमर्रा के कार्य के लिए गांव के पास स्थित बगीचे की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक विशालकाय जंगली हाथी पर पड़ी। हाथी को देखते ही ग्रामीण वहां से सुरक्षित निकलकर गांव पहुंचे और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें :झारखंड में अगले कई दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

पतरा इलाके में घूम रहा है हाथी

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी फिलहाल पतरा इलाके में घूम रहा है और काफी समय से वहीं मौजूद है। लोगों को आशंका है कि यदि हाथी आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ता है तो फसलों, मकानों और लोगों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसी आशंका को देखते हुए वन विभाग लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

वन विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभाग ने लोगों से हाथी के करीब नहीं जाने, उसे किसी भी तरह से उकसाने या छेड़ने से बचने तथा उसकी गतिविधियों की जानकारी तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है।

मुखिया ने अफवाहों से बचने की सलाह दी

गडरपो पंचायत के मुखिया सुमित उरांव ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और बच्चों व बुजुर्गों को हाथी वाले क्षेत्र में नहीं भेजने की अपील की है। उन्होंने लोगों से हाथी को देखने के लिए भीड़ नहीं लगाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे इलाके में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment