मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में अगले कई दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने गहरे निम्न दबाव (डिप्रेशन) के प्रभाव से राज्यभर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कई दिनों तक झारखंड में मॉनसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 से 9 जुलाई के बीच संताल परगना के जिलों के साथ-साथ राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?

राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में 50.4 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा हटगम्हरिया में 32.6 मिमी, गुड़ाबांधा में 27.2 मिमी, मझगांव में 25.4 मिमी और रांची एयरपोर्ट क्षेत्र में 12.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

डालटनगंज रहा सबसे गर्म शहर

बारिश के बावजूद पिछले 24 घंटों में डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 30.2 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 35.4 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा का 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment