मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा में दर्दनाक हादसा: आंधी-बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, महिला की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, कोडरमा : जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। फुलवरिया गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान फुलवरिया गांव निवासी आरती देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारिश से बचने के लिए खड़ी थीं मकान के नीचे

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव निवासी राजेंद्र मेहता अपने दो मंजिला मकान का निर्माण करा रहे थे। मकान के दूसरे तल पर हाल ही में नई दीवारें बनाई गई थीं। शुक्रवार दोपहर अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए आरती देवी और एक अन्य महिला निर्माणाधीन भवन के नीचे जाकर खड़ी हो गईं। कुछ देर बाद दूसरी महिला अपने घर लौट गई, जबकि आरती देवी वहीं रुक गईं।

बारिश थमने के बाद हुआ हादसे का खुलासा

बारिश कम होने के बाद जब दूसरी महिला वापस लौटी तो उसने आरती देवी को आसपास नहीं देखा। इसी दौरान वहां मौजूद एक बच्ची की नजर जमीन पर गिरे मलबे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि निर्माणाधीन दीवार का एक हिस्सा गिर गया था और उसके नीचे आरती देवी दब गई थीं। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: RSS कार्यालय पर हमले के आरोपी का दावा: पंजाब से हथियार लाकर झारखंड और यूपी में बड़ी साजिश रचने की थी तैयारी

गांव में शोक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस दुर्घटना ने निर्माणाधीन भवनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान नई या कमजोर दीवारों के आसपास खड़ा होना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। घटना की जानकारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है। प्रशासन मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन भवनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

https://samacharpost.live/2026/06/ranchi-rss-office-petrol-bomb-attack-accused-interrogation-international-links-probe/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment