रांची रेल डिवीजन: एसी बोगी के मिडिल बर्थ का चेन गायब, यात्री ने रेल मंत्री को किया ​ट्वीट तो बीच रास्ते में लगाया

Samachar Post | April 18, 2024 | 03:51 AM IST

Samachar Post, रांची : रांची रेल डिवीजन में ट्रेनों का मेंटनेंस करने वाला मैकेनिकल विभाग केवल कोरम पूरा कर रहा है। रांची से जब ट्रेन खुल जाती है तो मैकेनिकल विभाग की लापरवाही से लगातार रांची डीआरएम को फजीहत झेलनी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यात्री सानू गुप्ता ने रांची से दिल्ली तक गरीब रथ ट्रेन में तत्काल टिकट बुक कराया।
उसे बोगी जी-6 में बर्थ नंबर 56 अलॉट किया गया, जो मिडिल बर्थ था। रात में जब सोने के लिए यात्री ने बर्थ को खोलने लगा तो पता चला कि दोनों तरफ की चेन गायब है। इस पर यात्री सानू ने रेल मंत्रालय व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ट्वीट किया। उसने लिखा कि रेलवे क्या सर्विस दे रहा है? सीट के लिए रेलवे को अतिरिक्त पैसा देकर तत्काल में सीट बुक कराए, फिर भी ऐसी व्यवस्था।
रेल मंत्रालय ने तुरंत रांची डीआरएम के पास भेजा मामला
रेल मंत्रालय ने यह मामला तुरंत रांची डीआरएम के पास भेजा। रांची डीआरएम ने खेद व सॉरी जताते हुए यात्री की शिकायत को गंभीरता से लिया। रास्ते में पड़ने वाले रेलवे के अन्य डिवीजन को संदेश भेजा और कहा कि बर्थ पर चेन लगाने का काम तुरंत किया जाए। ऐसे में यात्री को घंटों इंतजार करना पड़ा।

@RailMinIndia @narendramodi @RailwayNorthern @Central_Railway @AshwiniVaishnaw Both chain are not available in G6 coach, seat number 56 and Train number – 12877. What a service of railway waited for hours and still Waiting. I booked this seat by giving extra money in tatkal. pic.twitter.com/48FOtwscKb

— sanu gupta (@sanu266) April 15, 2024

खबरों के साथ हर पल अपडेट रहने के लिए Samachar Post का मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल करें। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। Click Here 
Share this news

संबंधित खबरें