मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र स्थित खरवाटोली गांव में मंगलवार को ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय जॉनसन एक्का के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फ्यूज ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गांव के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल जाने पर बिजली विभाग के मिस्त्रियों ने उसे ठीक किया था। हालांकि कुछ समय बाद तकनीकी खराबी के कारण फ्यूज दोबारा उड़ गया। बताया जाता है कि इसके बाद जॉनसन एक्का स्वयं ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने पहुंच गए।इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को कुरडेग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :आदित्यपुर में अपराध और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, कई ठिकानों पर छापेमारी

बिजली विभाग ने जारी की चेतावनी

घटना के बाद बिजली विभाग ने लोगों से ट्रांसफार्मर, बिजली लाइन और अन्य विद्युत उपकरणों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि तकनीकी खराबी होने पर इसकी सूचना तुरंत पावर हाउस या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा सुरक्षित तरीके से मरम्मत कार्य किया जा सके। विभाग ने चेतावनी दी कि बिना शटडाउन लिए विद्युत उपकरणों पर काम करना बेहद खतरनाक है और इससे जान का जोखिम हो सकता है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment