मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर में 3 महीने के बच्चे समेत 19 की मौत, 20 घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास टीजीएसआरटीसी की एक बस और टिपर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 घायलों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट : हर बात के लिए पैसा, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था भगवान भरोसे

हादसे का मंजर बेहद भयावह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक गलत दिशा से आ रहा था, और बस से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में भरी बजरी बस पर गिर गई, जिससे कई यात्री बस में ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 10 महिलाएं, 8 पुरुष और एक 3 महीने का बच्चा शामिल है। हादसे के वक्त बस में कुल 72 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, राज्य प्रशासन ने भी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गलत दिशा में आ रहा ट्रक और तेज रफ्तार बताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/ranchi-birsa-munda-airport-dog-menace-and-parking-issues/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment