मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास की राह साफ, अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में रेलवे ने अहम कदम उठाया है। स्टेशन के समीप कीताडीह और गोलपहाड़ी क्षेत्र में रेलवे भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 22 से अधिक दुकानों को ध्वस्त किया गया।

यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक जाम से राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों को गति देने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आसपास लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से की गई है। पुनर्विकास पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक माहौल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: शादी की तैयारियों के बीच गिरिडीह में बड़ी चोरी, नकदी-जेवरात समेत लाखों पर हाथ साफ

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बागबेड़ा थाना पुलिस और आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही अपने सामान हटाने शुरू कर दिए थे। रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत और तय प्रक्रिया के अनुसार की गई है।

भविष्य की योजनाएं

रेलवे के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले समय में टाटानगर स्टेशन का व्यापक स्तर पर विस्तार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, बल्कि स्टेशन के आसपास के इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था और दृश्य सौंदर्य में भी सुधार होगा।

https://samacharpost.live/2026/02/giridih-shadi-se-pahle-badi-chori-mufassil/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment