मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर टला बड़ा हादसा, श्रावणी मेला स्पेशल की बोगी बेपटरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। मधुपुर जा रही ट्रेन संख्या 08895 श्रावणी मेला स्पेशल की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। ट्रेन में बड़ी संख्या में कांवड़िए सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें : झारखंड में मानसून सक्रिय, 17-18 अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रात करीब 2:30 बजे बेपटरी हुई बोगी

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, श्रावणी मेला स्पेशल शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे मधुपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पोल संख्या 354/SA4 के पास इंजन से तीसरी बोगी, कोच संख्या SEC 64776, अचानक पटरी से उतर गई। बोगी के बेपटरी होते ही तेज आवाज हुई, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, किसी यात्री को चोट नहीं आई।

मौके पर पहुंची रेलवे की टीम

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। हटिया मंडल के रेल अधिकारियों के साथ DRM, RPF, GRP और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल राहत और मरम्मत का काम शुरू किया। तकनीकी टीम ने बेपटरी हुई बोगी को दोबारा पटरी पर चढ़ाया। इसके बाद सुरक्षा कारणों से बोगी को मुरी यार्ड में खड़ा कर दिया गया।

सुबह 5:15 बजे बहाल हुआ रेल परिचालन

बोगी के बेपटरी होने के कारण सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित हुआ। ट्रैक की मरम्मत के दौरान प्रभावित मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया। रेलवे कर्मचारियों की ओर से तेजी से किए गए मरम्मत कार्य के बाद सुबह करीब 5:15 बजे ट्रैक को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन में सवार सभी कांवड़िए सुरक्षित हैं। हादसे के बाद रेलवे ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही बोगी के पटरी से उतरने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से देवघर और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। ऐसे में किसी ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना गंभीर मानी जाती है। हालांकि इस मामले में किसी यात्री के घायल नहीं होने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment