मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

SAIL में प्रमोशन की राह खुली, 7000 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :देश की प्रमुख स्टील कंपनी SAIL ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर दी है। कंपनी प्रबंधन ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, जिससे करीब 7000 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रबंधन की योजना के अनुसार 30 जून 2026 को एक साथ सभी प्रमुख इकाइयों में पदोन्नति के आदेश जारी किए जाएंगे। इसमें बोकारो स्टील प्लांट के साथ-साथ दुर्गापुर, बर्नपुर, राउरकेला और भिलाई स्टील प्लांट भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद: हाईकोर्ट सख्त, JSSC से पूछा-अब तक FIR क्यों नहीं?

CCR के आधार पर होगा चयन

पदोन्नति के लिए SAIL मुख्यालय ने कर्मचारियों के कॉन्फिडेंशियल करियर रिकॉर्ड (CCR) का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। इसी आधार पर तय किया जाएगा कि किस कर्मचारी को प्रमोशन मिलेगा। जिन कर्मचारियों को CCR में ‘C’ ग्रेड मिला है, उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत अनाधिशासी संवर्ग में S-1 से S-10 ग्रेड तक के कर्मचारियों को प्रमोशन मिलेगा। वहीं अधिकारी वर्ग में सहायक प्रबंधक से लेकर उप महाप्रबंधक स्तर तक पदोन्नति दी जाएगी। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर की भी संभावना है।

इंटरव्यू प्रक्रिया होगी अनिवार्य

अधिकारियों के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया को अनिवार्य बनाया गया है। इसके लिए हर इकाई में एक साक्षात्कार कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक करेंगे। कमेटी में मुख्य महाप्रबंधक भी शामिल होंगे, जो उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेंगे।

पारदर्शिता और लंबित मामलों पर फोकस

SAIL प्रबंधन का कहना है कि इस बार प्रमोशन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा रहा है। खासकर उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लंबे समय से एक ही ग्रेड में कार्यरत हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/jssc-teacher-recruitment-case-high-court-fir-question/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment