मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के लेखक मनीष कुमार को नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट से सम्मान

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के लेखक एवं समाजसेवी मनीष कुमार को सामाजिक कार्य और नेतृत्व के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड कल्चर डिपार्टमेंट की ओर से देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 84 लोगों को मानद डॉक्टरेट सम्मान दिया गया। मनीष कुमार वर्तमान में पतरातु स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक हैं। सामाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें : करम पर्व पर जयराम महतो का संदेश, बोले- डॉक्टर-इंजीनियर बनें लेकिन भाषा, जमीन और संस्कृति न भूलें

मनीष कुमार लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी अब तक तीन पुस्तकें ‘वीरा’, ‘फॉर फैक्टर’ और ‘वीरा हिंदी’ प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी चौथी पुस्तक ‘एमएस (द चेंज एजेंट)’ जल्द प्रकाशित होने वाली है। सम्मान मिलने पर मनीष कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें सामाजिक कार्यों और लेखन के क्षेत्र में आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार जताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment