मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में लूट के आरोपियों ने SI को मारी टक्कर, कंधे की हड्डी टूटी; दोनों गिरफ्तार

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : हरमू फल मंडी के पास लूटपाट कर भाग रहे दो बाइक सवार युवकों को पकड़ने के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक (SI) मुकेश कुमार घायल हो गए। आरोप है कि पीछा कर रही पुलिस टीम को देखकर दोनों युवकों ने SI की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। घायल होने के बावजूद उन्होंने पीछा जारी रखा। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चाकू दिखाकर दो ट्रक चालकों से लूटपाट

घटना रविवार तड़के करीब 4:30 बजे हरमू फल मंडी के पास हुई। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी ट्रक चालक तुफील अहमद खान श्रीनगर से फल लेकर हरमू मंडी पहुंचे थे। ट्रक खड़ा करने के बाद वह आराम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और चाकू दिखाकर सामान देने की धमकी दी। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और स्मार्टफोन लूट लिया। इसके बाद पास में खड़े दूसरे ट्रक चालक अमरीक सिंह को भी चाकू दिखाकर 600 रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से बिजली कार्यालय मुख्य मार्ग की ओर भागने लगे। तुफील अहमद खान ने उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया था।

पुलिस ने पीछा किया तो SI को मारी टक्कर

लूट की सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों का पीछा शुरू किया। पुलिस को पीछे आता देख दोनों युवक तेज रफ्तार से भागने लगे। इसी दौरान SI मुकेश कुमार ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि खुद को घिरता देख बाइक सवार युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके कंधे की हड्डी टूट गई। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और पुलिस टीम के साथ आरोपियों का पीछा जारी रखा।

बाइक गिरने के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से बचकर भागने के दौरान कुछ दूर आगे आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक गिरने के साथ दोनों युवक भी नीचे गिर पड़े। पुलिस टीम ने मौके का फायदा उठाते हुए दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार और अमन तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद घायल SI मुकेश कुमार के साहस और आरोपियों को पकड़ने में निभाई गई भूमिका की पुलिस महकमे में चर्चा हो रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment