मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची मोरहाबादी में थार चालक ने पुलिस ड्राइवर को कुचलने का किया प्रयास, गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के वीआईपी इलाके मोरहाबादी मैदान क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पार्क प्राइम होटल के पास पुलिस की रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा थार चालक ने लालपुर थाना के ड्राइवर को कुचलने का प्रयास किया। घटना में लालपुर थाना के ड्राइवर राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : रांची गैंगरेप केस: पीड़िताओं ने बदला बयान, पुलिस बोली- अपहरण नहीं हुआ था

चेकिंग देखकर चालक ने बढ़ाई गाड़ी की रफ्तार

पुलिस के अनुसार, लालपुर थाना की टीम मोरहाबादी मैदान के पास पार्क प्राइम होटल के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों को रोककर कागजात और अन्य सुरक्षा संबंधी जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक थार वाहन वहां पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय अचानक उसकी रफ्तार बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार थार ने लालपुर थाना के ड्राइवर राजेश यादव को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल राजेश यादव को संभाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

जान से मारने के प्रयास का मामला, जांच जारी

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन से कुचलकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब थार चालक की पहचान, वाहन के दस्तावेज और घटना के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment