मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ विधायक ममता देवी का औचक निरीक्षण: नाली और सड़क निर्माण में लापरवाही देख भड़कीं

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने सोमवार को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोला से सिल्ली मोड़ तक बन रही नाली और ऊपरबरगा में चल रही सड़क कालीकरण परियोजना का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में कई खामियां और अनियमितताएं सामने आईं, जिससे विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : सड़क मरम्मत में देरी पर भड़के विधायक, हल-बैल से जताया विरोध

निर्माण कार्यों में मिली बड़ी लापरवाही

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे इन कार्यों की जांच के दौरान ममता देवी ने पाया कि नाली की ढलाई में भारी कमी थी। जहाँ ढलाई 4 इंच मोटी होनी चाहिए थी, वहां केवल 1 इंच की ढलाई की गई थी। इसी तरह, ऊपरबरगा में सड़क कालीकरण कार्य में भी 1 इंच की कमी दर्ज की गई।

विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी

इन खामियों को देखकर विधायक ने तत्काल संबंधित उच्च अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा, जनता के पैसों से हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काम में गुणवत्ता और पारदर्शिता जरूरी है। ममता देवी के इस औचक निरीक्षण से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया और अब जांच के जरिए दोषियों की पहचान कर उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/10/womens-world-cup-2025-india-vs-australia-match-report/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment