मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में हूल दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने याद किया बलिदान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर स्थित ब्लॉक-ए में जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हूल क्रांति के अमर शहीदों को याद करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हूल क्रांति को बताया स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली अध्याय

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हूल क्रांति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद सिद्धू मुर्मू, कान्हू मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू, चांद मुर्मू और भैरव मुर्मू ने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया था।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं शहीदों के आदर्श

उपायुक्त ने कहा कि हूल आंदोलन के वीर सेनानियों का साहस, त्याग और बलिदान आज भी समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हूल दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत, डीसी और एसपी ने जागरूकता वाहनों को किया रवाना

शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों और मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/06/ramgarh-voter-list-special-revision-awareness-vehicles-flagged-off-by-dc/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment