Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को जिला समाहरणालय परिसर से दो मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत मौजूद रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच बनाना और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन तथा त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यक सहयोग देने की अपील की।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा अभियान
जागरूकता वाहनों के माध्यम से जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके तहत गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप और पोर्टल के उपयोग, मतदाता हेल्पलाइन 1950 तथा निर्वाचन आयोग की विभिन्न सेवाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर का डबल डाउन पब एंड बार सील
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने की पहल
अधिकारियों ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इससे अधिक से अधिक लोग अपने मतदाता संबंधी विवरण समय पर अपडेट कर सकेंगे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और निर्वाचन शाखा के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

