मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिद्दी में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो घायल; हथियार बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों को गोली लगी, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से पुलिस ने हथियार, गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

बड़ी वारदात की सूचना पर चला अभियान

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे सूचना मिली थी कि भुरकुंडा क्षेत्र से राहुल दुबे के कुछ सहयोगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिद्दी थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद गिद्दी थाना पुलिस, उरीमारी थाना प्रभारी और सशस्त्र बल की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया।

वाहन जांच के दौरान संदिग्धों को रोका

करीब 3:50 बजे पुराना कांटा घर रोड के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भुरकुंडा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे। भागने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद तीनों युवक जंगल की ओर भाग निकले।

जंगल में हुई फायरिंग

पुलिस का दावा है कि जंगल में पहुंचने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस दौरान दो संदिग्ध गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान बादल कुमार और मोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के दौरान एक अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कोडरमा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का प्रदर्शन, गर्मी से कई बेहोश

हथियार और मोबाइल बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार, जिंदा कारतूस, खोखा, कुछ दस्तावेज (पर्चा) और मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है। बरामद सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

https://samacharpost.live/demonstration-by-the-students-of-kasturba-vidyalaya-of-koderma-many-fainted-due-to-heat/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment