मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ फर्नेस ब्लास्ट: घायल मजदूर की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर प्लांट बंद, ग्रामीणों का धरना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कुजू मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में 9 अगस्त को हुए फर्नेस ब्लास्ट हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर रमेश ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पश्चिम न्यू कॉलोनी, कुजू कोलियरी निवासी रमेश ठाकुर ने बुधवार रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। हादसे के बाद से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को ग्रामीणों और मृतक के परिवार के सदस्यों ने श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट का कामकाज बंद करा दिया और फैक्ट्री के मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठ गए।

उचित मुआवजे की मांग

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। उनका कहना है कि जब तक प्रबंधन उनकी मांगों को नहीं मानता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर संवेदनशीलता दिखाने और पीड़ित परिवार के हित में जल्द निर्णय लेने का दबाव बनाया है।

यह भी पढ़ें : बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

9 अगस्त को हुआ था हादसा

गौरतलब है कि 9 अगस्त को श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट की घटना हुई थी, जिसमें रमेश ठाकुर गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चला। बुधवार रात उनकी मौत हो गई। फिलहाल रमेश ठाकुर का शव रांची में है। ग्रामीणों का कहना है कि शव के रामगढ़ पहुंचने के बाद विरोध प्रदर्शन और तेज हो सकता है। क्षेत्र में स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है, जबकि मुआवजे को लेकर परिजनों और प्लांट प्रबंधन के बीच गतिरोध जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment