मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर कार्रवाई, 6 वाहनों से ₹71,950 जुर्माना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ मंगलवार सुबह परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। DC ऋतुराज के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान NH-33 और NH-23 के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर औचक जांच की गई।

21 वाहनों की जांच, 6 के खिलाफ कार्रवाई

परिवहन विभाग की टीम ने सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी व मालवाहक वाहनों के दस्तावेजों और सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच की। इस दौरान कुल 21 वाहनों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹71,950 का जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने से हादसे का खतरा

जिला प्रशासन के अनुसार, रात और अहले सुबह सड़क किनारे, खासकर नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित होता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने वाहन मालिकों और चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर आगे भी नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment