रामगढ़ में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की शुरुआत, चितरपुर में लर्निंग लाइसेंस वितरित

Rupa Kumari | July 18, 2026 | 05:36 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन शुरू किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में आवेदकों ने भाग लिया।

चितरपुर कैंप में लर्निंग लाइसेंस का वितरण

कैंप के दौरान पात्र आवेदकों के बीच लर्निंग लाइसेंस (LL) का वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को सरल बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कैंप में प्राप्त आवेदनों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, करीब 100 आवेदकों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। इनमें से 71 आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्राप्त हुए हैं।

अन्य प्रखंडों में भी लगेगा कैंप

जिला प्रशासन के अनुसार, यह अभियान जिले के छह प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। अगला कैंप 25 जुलाई को मांडू प्रखंड में लगाया जाएगा। इसके बाद पतरातू और दुलमी प्रखंड में भी ड्राइविंग लाइसेंस कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार; 27 मोबाइल और 39 सिम कार्ड जब्त

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा

इस पहल से लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रखंड स्तर पर ही आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने से समय और संसाधनों की बचत होगी।

Share this news

संबंधित खबरें