मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल, 17 स्कूलों के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव; ग्रामीण छात्रों को मिलेगा लाभ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पूर्वी सिंहभूम : जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पोटका विधायक संजीव सरदार ने बड़ी पहल की है। जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में उन्होंने क्षेत्र के 17 विद्यालयों के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव रखा है। इसमें 8 विद्यालयों को प्लस टू (+2) स्तर और 9 विद्यालयों को कक्षा 10वीं तक उन्नत करने की मांग की गई है। विधायक की इस पहल से पोटका विधानसभा क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को अपने गांव और पंचायत के नजदीक ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर मर्डर केस का खुलासा: लिव-इन पार्टनर पर महिला की हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

8 विद्यालयों को प्लस टू स्तर तक अपग्रेड करने का प्रस्ताव

विधायक संजीव सरदार ने निम्न विद्यालयों को 10+2 स्तर तक अपग्रेड करने का प्रस्ताव रखा-

  • एसएस हाई स्कूल करण्डीह, दक्षिण करण्डीह पंचायत
  • अपग्रेडेड गवर्नमेंट हाई स्कूल शंकरदा, शंकरदा पंचायत
  • अपग्रेडेड हाई स्कूल दोमजूड़ी
  • अपग्रेडेड हाई स्कूल राजदोहा
  • अपग्रेडेड हाई स्कूल जामडीह, गोवालकाटा पंचायत
  • अपग्रेडेड हाई स्कूल जाहातू, हेंसलबिल पंचायत
  • अपग्रेडेड हाई स्कूल मांगरू, हरिणा पंचायत
  • अपग्रेडेड हाई स्कूल कालिकापुर, कालिकापुर पंचायत

9 विद्यालयों को कक्षा 10वीं तक अपग्रेड करने की मांग

इसके अलावा कई मध्य विद्यालयों को हाई स्कूल स्तर तक विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इनमें शामिल हैं—

  • अपग्रेडेड मिडिल स्कूल हारदा, कांटाशोल पंचायत
  • अपग्रेडेड मिडिल स्कूल दामुदिह, खैरबोनी पंचायत
  • अपग्रेडेड मिडिल स्कूल लखायदिह, खैरबोनी पंचायत
  • अपग्रेडेड मिडिल स्कूल डुमरिया, बड़ा कांजिया पंचायत
  • अपग्रेडेड मिडिल स्कूल मानिकपुर, पलासबानी पंचायत
  • अपग्रेडेड मिडिल स्कूल नान्दुप, बायांगबिल पंचायत
  • राजेंद्र मिडिल स्कूल बागबेड़ा
  • उर्दू बालिका मध्य विद्यालय हल्दीपोखर, हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत
  • अपग्रेडेड सरकारी मध्य विद्यालय चांदपुर

गांव के बच्चों को मिलेगा उच्च शिक्षा का अवसर

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के अपग्रेड होने से खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अपने गांव से दूर जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को परेशानी होती है। स्कूलों के उन्नयन से बच्चों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित विद्यालयों के अपग्रेडेशन से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और अधिक संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment