मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी से मिले परिमल नाथवानी, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड से राज्यसभा के लिए भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान परिमल नाथवानी के पुत्र धनराज नाथवानी भी मौजूद रहे।राज्यसभा चुनाव के बीच हुई इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे समय में परिमल नाथवानी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। राजनीतिक जानकार इसे चुनावी रणनीति और समर्थन से जोड़कर भी देख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, परिमल नाथवानी 16 जून को रांची पहुंचेंगे। वह दो दिनों तक राजधानी में रहकर राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे और विभिन्न स्तरों पर राजनीतिक संपर्क साधेंगे।

यह भी पढ़ें: कांकू में प्रस्तावित पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, DC से खनन प्रक्रिया रोकने की मांग

18 जून को होगा मतदान

गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होना है। चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दल और उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री से परिमल नाथवानी की मुलाकात को चुनावी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/06/patamda-kanku-village-stone-mining-project-opposition-east-singhbhum/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment