मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, 2 मजदूर घायल; राहुल दुबे गैंग का पर्चा मिला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर गुरुवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अपराधियों ने मजदूरों के अस्थायी कैंप को निशाना बनाकर गोलीबारी की। घटना में दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान अजय हांसदा और संजय हांसदा के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले हैं। अजय के पैर में, जबकि संजय के पेट में गोली लगी है। फायरिंग के बाद दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए दोनों को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें : झारखंड में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 23 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

घटनास्थल से 4 खोखा और पर्चा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पलामू एसपी कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है। पुलिस को मौके से राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा एक पर्चा भी मिला है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह तथा अपराधियों की भूमिका की पुष्टि की जा रही है।

बाइक से पहुंचे थे दो अपराधी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे के बाद बाइक सवार दो अपराधी कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने मजदूरों के कैंप पर फायरिंग की और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की पहचान करने के साथ-साथ घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सतबरवा इलाके में नेशनल हाईवे-139 के फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। रजडेरवा में हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। इसके ऊपर मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी कैंप बनाया गया है। इसी कैंप को निशाना बनाकर फायरिंग की गई।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन

एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पर्चे के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment