मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में माइंस ब्लास्टिंग से दहला बोहिता गांव, घरों-खेतों में गिरे बड़े-बड़े पत्थर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता गांव में स्थित इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुई ब्लास्टिंग के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि बड़े-बड़े पत्थर उड़कर ग्रामीणों के घरों, आंगनों, खेतों और मकानों के आसपास आ गिरे। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों का कहना है कि यह किसी बड़े हादसे की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें : चतरा में सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत, हाईवा की टक्कर से गई जान

बिना सायरन ब्लास्टिंग का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि माइंस प्रबंधन ने ब्लास्टिंग से पहले किसी तरह का सायरन या चेतावनी जारी नहीं की। अचानक हुए तेज धमाके से लोग घबरा गए और देखते ही देखते भारी पत्थर रिहायशी इलाके तक पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पत्थर किसी मकान की छत या किसी व्यक्ति पर गिर जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

महीने में चार बार होती है ब्लास्टिंग

स्थानीय लोगों के मुताबिक इंडियन इलेक्ट्रिकल माइंस में हर महीने करीब चार बार ब्लास्टिंग की जाती है। हालांकि इस बार का विस्फोट पहले की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली था। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार होने वाली ब्लास्टिंग से वे हमेशा भय के साये में जीने को मजबूर हैं और सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जाता।

घरों और खेतों में गिरे बड़े पत्थर

ब्लास्टिंग के बाद उड़कर आए पत्थर कई घरों के आंगन, खेतों और मकानों के समीप गिरे। ग्रामीणों ने मौके पर पड़े पत्थरों को दिखाते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में किसी बड़ी जनहानि का कारण बन सकती है। उनका कहना है कि हर ब्लास्टिंग के दौरान पूरे गांव में डर का माहौल बना रहता है।

प्रशासन से निष्पक्ष जांच और माइंस बंद कराने की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और माइंस प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर माइंस का संचालन बंद कराने की भी मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment