मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में मिली पूजा-पाठ की सामग्री; मां के साथ अस्पताल में भर्ती

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहु गांव में शुक्रवार रात एक नवजात बच्चे को खेत की मेड़ पर लावारिस हालत में बरामद किया गया। बच्चे के पास पूजा-पाठ की सामग्री भी मिली है। नवजात को खेत में पड़ा देखकर ग्रामीणों के बीच हलचल मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात और उसकी मां को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। दोनों को पहले छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पांचवें बच्चे के जन्म के कुछ घंटे बाद खेत में छोड़ा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मनहु गांव निवासी रवींद्र उरांव की पत्नी ने शुक्रवार रात बच्चे को जन्म दिया था। दंपती के पहले से दो बेटियां और दो बेटे हैं। रवींद्र बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि पांचवें बच्चे के जन्म के कुछ घंटे बाद ही उसे गांव के एक खेत की मेड़ पर छोड़ दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तीन महिलाएं एक झोले में नवजात को लेकर खेत तक पहुंची थीं। इसके बाद वे महिलाएं मौके से फरार हो गईं। ग्रामीणों के मुताबिक, जिस जगह से नवजात को बरामद किया गया, वहां से कुछ ही दूरी पर एक मंदिर भी स्थित है। बच्चे के पास पूजा-पाठ की सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है।

पारिवारिक कारणों से उठाया कदम, पुलिस कर रही जांच

छतरपुर थाना प्रभारी सौरव चौबे ने बताया कि खेत की मेड़ पर नवजात को छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मां और बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कारणों से मां ने यह कदम उठाया था। हालांकि, पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि इस मामले को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। जांच पूरी होने तक अपुष्ट जानकारी साझा करने से भी बचें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment