मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में SIR 2026 की समीक्षा: गणना प्रपत्रों का 100% वितरण पूरा, 98% डिजिटाइजेशन संपन्न

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : पाकुड़ जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची अद्यतन करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण पूरा हो चुका है, जबकि 27 जुलाई 2026 तक 98 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि शेष 2 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें : रांची अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी केस: 60 लाख के जेवरात के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक ₹1 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी

राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि उनके संज्ञान में कोई पात्र मतदाता अब भी गणना प्रपत्र भरने या डिजिटाइजेशन से वंचित है, तो उसे तत्काल चिन्हित कर उसका प्रपत्र भरवाएं और उसी दिन डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी मतदाता सूची तैयार करने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

SIR के बाद भी जुड़ सकेगा मतदाता सूची में नाम

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि SIR 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सकेगा। भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार, योग्य नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत भविष्य में भी नाम जोड़ने, संशोधन कराने या दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पारदर्शी और समावेशी चुनाव प्रक्रिया पर जोर

उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सहभागी बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment