मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में दर्दनाक हादसा, सोते समय मासूम को उठा ले गया सियार, दो माह की बच्ची की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :झारखंड के पाकुड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर प्रखंड के लखीनारायणपुर गांव में देर रात सियारों के झुंड ने एक घर में घुसकर दो मासूम बच्चियों पर हमला कर दिया। इस हमले में ढाई माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, समीरुल शेख के घर में देर रात सियार घुस आए। इस दौरान ढाई माह की बच्ची आफीफा खातून को सियार उठाकर ले गए, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घर में मौजूद चार वर्षीय जासमीन खातून पर भी हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें :कोडरमा में पानी-बिजली संकट पर भाजपा का प्रदर्शन, DC कार्यालय के सामने फोड़े घड़े

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण

घटना के दौरान बच्चियों के रोने और परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख सियारों का झुंड वहां से भाग निकला। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कुछ हिस्सों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग और वरीय अधिकारियों को भी दे दी है।

गांव में दहशत का माहौल

ग्रामीणों का कहना है कि गांव और खेतों के आसपास लंबे समय से सियारों की आवाजाही देखी जा रही थी। अब ये जंगली जानवर रात के समय गांवों के अंदर तक पहुंचने लगे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सियारों के झुंड को जल्द हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं। फिलहाल पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/koderma-bjp-protest-water-electricity-crisis/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment