मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सिर कुचला हुआ मिला; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर–बेलपहाड़ी मुख्य सड़क का है, जहां गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। मृतक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : विश्व जनसंख्या दिवस पर गिरिडीह में जागरूकता रैली, जनसंख्या स्थिरता का दिया संदेश

सुबह शव मिलने से मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब लोग सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हिरणपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई होगी। मृतक का सिर पूरी तरह कुचला हुआ मिला है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

शव कब्जे में लेकर जांच शुरू

सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह सड़क हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment