Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गिरिडीह में जनसंख्या स्थिरता अभियान के तहत गुरुवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल परिसर से निकली इस रैली में जिलेभर से आईं सहिया कार्यकर्ताओं और एएनएमटीसी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली
जागरूकता रैली सदर अस्पताल से शुरू होकर रीतलाल वर्मा चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक और टावर चौक होते हुए पुनः सदर अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जनसंख्या नियंत्रण, परिवार कल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े संदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरता, सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। लोगों तक सही जानकारी पहुंचने से स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है।

बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। इनमें जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. आर.पी. दास, सदर प्रखंड प्रभारी डॉ. सचिन कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, एएनएम, सहिया और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: TMC का संकट गहराया, ED ने तीन बैंक खाते फ्रीज किए; 440 करोड़ रुपये की राशि जांच के घेरे में
जनसंख्या स्थिरता अभियान का उद्देश्य
अधिकारियों ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को छोटे परिवार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के लाभों के प्रति जागरूक करना है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचता है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

