मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

शुभम हत्याकांड के विरोध में लोहरदगा बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा : शुभम कुमार हत्याकांड को लेकर लोहरदगा में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर शनिवार को शहर बंद रखा गया, जिसका व्यापक असर पूरे लोहरदगा जिले में देखने को मिला। बंद को कई सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिला। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और शुभम कुमार के लिए न्याय तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें : PMC कर्मचारियों की हड़ताल से पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, शहरभर में लगे कचरे के ढेर

30 जुलाई को हुई थी शुभम कुमार की हत्या

गौरतलब है कि 30 जुलाई की शाम शहरी क्षेत्र के पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर नामक स्टेशनरी दुकान के संचालक शुभम कुमार की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

40 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के लगभग 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसे लेकर लोगों ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

शहर से गांव तक बंद का असर

लोहरदगा बंद का असर शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई। वहीं, कुछ लोगों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment