मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

एलबी सिंह की पत्नी ने ईडी से मांगा 10 दिनों का समय, 20 अगस्त को नहीं हुईं पेश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछताछ के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा है। ईडी ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में उन्हें 20 अगस्त को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का समन जारी किया था, लेकिन वह निर्धारित तारीख पर एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं। आरती सिंह ने ईडी को बताया है कि वह फिलहाल झारखंड से बाहर हैं, इसलिए पूछताछ के लिए उपस्थित होने में असमर्थ हैं। हालांकि, ईडी ने उनके समय मांगने के अनुरोध पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। एजेंसी जल्द ही पूछताछ के लिए नई तारीख तय कर उन्हें दोबारा समन जारी कर सकती है।

कोयला घोटाले की जांच में मिला था दस्तावेज

ईडी ने कोयला घोटाले से जुड़े दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच के बाद एलबी सिंह की पत्नी, भाई और साले को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। आरती सिंह को 20 अगस्त को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। उनके अलावा एलबी सिंह के भाई और साले ने भी पूछताछ के लिए समय मांगा था।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, घायल ABVP कार्यकर्ता का जाना हाल

भाई और साले को नहीं मिली मोहलत

एलबी सिंह के भाई और साले ने ईडी से करीब एक-एक महीने का समय मांगा था। बताया गया कि एक ने अपनी मां की बीमारी और दूसरे ने अपने भाई की बीमारी का हवाला देकर समय मांगा था। ईडी ने दोनों के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया और उन्हें अगले सप्ताह पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नया समन जारी किया है। अब आरती सिंह के 10 दिन के समय मांगने के अनुरोध पर ईडी के फैसले का इंतजार है। इसके बाद एजेंसी उन्हें नई तारीख पर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment