मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा: दूध से भरे टैंकर की ट्रेलर से टक्कर, उपचालक की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड के कोडरमा जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मेघातरी घाटी क्षेत्र में दूध से लदे एक टैंकर की आगे चल रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में टैंकर के उपचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दूध से लदा टैंकर कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा था। मेघातरी घाटी में आगे चल रहे ट्रेलर से टैंकर की पीछे से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद चालक और उपचालक टैंकर के केबिन में बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें :RIMS में दर्दनाक घटना: नवजात की मौत की खबर सुन मां ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, ICU में भर्ती

रेस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाया, उपचालक ने तोड़ा दम

सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 28 वर्षीय सिंटू कुमार, निवासी झंडो गांव, खैरा थाना, जमुई (बिहार) की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक नीलेश कुमार का इलाज जारी है।

क्रेन से हटाए गए वाहन, यातायात हुआ सामान्य

हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और ट्रेलर को सड़क से हटाया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment