मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खूंटी में युवक-युवती की हत्या से सनसनी, घाघरा पुल के पास मिले दोनों के शव

--Advertisment--

  • डबल मर्डर की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; शवों की पहचान में जुटी पुलिस

Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। खूंटी थाना क्षेत्र स्थित घाघरा पुल के पास दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।स्थानीय ग्रामीणों ने पुल के समीप युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद खूंटी थाना और मुरहू थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या कहीं और करने के बाद शवों को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। हालांकि, घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े संदिग्धों और गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

शवों की पहचान नहीं हो सकी

समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के गांवों और थानों से संपर्क कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों और हत्या के तरीके को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 80 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment