मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 80 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 80 वर्षीय सरयू सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : खूंटी में देवर-भाभी ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

खेलते समय बच्ची को कमरे में ले जाने का आरोप

परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान सामने रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर उसे खेलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी को रोकने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में बच्ची को हल्की चोटें भी आईं। घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सरयू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बच्ची का मेडिकल परीक्षण, फोरेंसिक जांच जारी

घटना के बाद बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले से जुड़े फोरेंसिक साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में आक्रोश, निष्पक्ष जांच का भरोसा

घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment