मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कपाली फायरिंग कांड में बड़ी सफलता: मुख्य आरोपी बल्लू पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला-खरसावां : कपाली ओपी क्षेत्र में 2 जून को हुई चर्चित फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जमीन पर काम करा रहे अफसर नवाज पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को इस्लामनगर इलाके में जमीन पर काम के दौरान अफसर नवाज पर जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी की गई थी। घटना के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान इस्लामनगर निवासी 42 वर्षीय अशफाक अहमद उर्फ बल्लू के रूप में हुई।

SIT जांच में मिला अहम सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य भौतिक प्रमाणों का विश्लेषण कर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया क्षेत्र में छापेमारी कर 4 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके पुराने मामलों और आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

फायरिंग कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडू, समेत तकनीकी शाखा और टाइगर मोबाइल टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में 800 बोरा सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी का मामला, ग्रामीणों ने बीच रास्ते में रोका ट्रक

पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चर्चा

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। वहीं, पीड़ित पक्ष को उम्मीद है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जल्द ही मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/jamua-pds-rice-black-marketing-800-sacks-giridih/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment