मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से महिला गंभीर, धनबाद रेफर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह के गांडेय मुख्य मार्ग स्थित मेन बाजार में बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्वर्गीय राजूराम की पत्नी गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

यह भी पढ़ें :पलामू : बच्चे की कनपटी पर पिस्तौल रखकर लूट, महिला से 3.50 लाख के जेवरात लेकर फरार अपराधी

CCTV में कैद हुई टक्कर की घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और संतुलन बिगड़ने पर उसने सड़क किनारे चल रही गुड़िया देवी को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और घायल महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में रेफर

घटना के बाद गुड़िया देवी को तुरंत गांडेय CHC में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गिरिडीह में जांच के बाद मरीज को बेहतर उपचार के लिए धनबाद भेज दिया गया है।

बाइक चालक की पहचान हुई,जांच शुरू

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाइक चालक की पहचान रोहित हेंब्रम (ग्राम बलवा, थाना मार्गोमुंडा, जिला देवघर) के रूप में हुई है। पुलिस अब CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/medininagar-loot-woman-child-held-at-gunpoint-three-criminals/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment