मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अनशनकारी छात्र राहुल की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती; स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की मुलाकात

--Advertisment--

  • छात्र आंदोलन के बीच एक और अनशनकारी की हालत बिगड़ी, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात करने की मांग

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JPSC, JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी है। शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठे पलामू निवासी छात्र राहुल की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया है।

मंच पर नारे लगाते-लगाते बेहोश हुआ छात्र

आंदोलन के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक अन्य अनशनकारी छात्र की भी तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र मंच से नारे लगा रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

राहुल की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दोपहर करीब 12:30 बजे रांची सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनकी स्थिति पर चर्चा की। मंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और छात्र के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखने को कहा।

24 घंटे मेडिकल टीम की तैनाती की मांग

आंदोलनकारी छात्रों ने अनशनकारियों की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए धरनास्थल पर 24 घंटे मेडिकल इमरजेंसी टीम की तैनाती की मांग की है। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन और अनशन के कारण कई प्रतिभागियों की तबीयत प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें : छात्र आंदोलन में बड़ा बदलाव, वकील और पत्रकार के बिना भी सरकार से बातचीत को तैयार हुए छात्र

प्रशासन ने भी लिया स्थिति का जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए। एसडीओ और एसडीएम सदर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से राहुल की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए। छात्र आंदोलन के बीच अनशनकारियों की बिगड़ती सेहत ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें छात्रों और सरकार के बीच प्रस्तावित वार्ता तथा आंदोलन के अगले चरण पर टिकी हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment