मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छात्र आंदोलन में बड़ा बदलाव, वकील और पत्रकार के बिना भी सरकार से बातचीत को तैयार हुए छात्र

--Advertisment--

  • प्रतिनिधिमंडल में बदलाव की तैयारी, SDM-ADM के साथ हुई बातचीत के बाद बनी सहमति

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और सरकार के बीच वार्ता का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। ताजा घटनाक्रम में आंदोलनरत छात्र बिना वकील और पत्रकार की मौजूदगी के भी सरकार की ओर से गठित समिति के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद बदला रुख

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को SDM और ADM छात्रों से बातचीत करने धरना स्थल पहुंचे थे। अधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बाद वार्ता को लेकर सकारात्मक माहौल बना। इसके बाद छात्रों ने संकेत दिया कि वे सरकार के साथ बातचीत के लिए आगे बढ़ सकते हैं, भले ही बैठक में वकील और पत्रकार शामिल न हों। सूत्रों के मुताबिक, छात्र फिलहाल आपसी बैठक कर रहे हैं और यह तय करेंगे कि सरकार से बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल में किन लोगों को शामिल किया जाए। इसी कारण छात्र प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) की संरचना में बदलाव और संशोधन की प्रक्रिया जारी है।

सरकार-छात्र वार्ता पर टिकी निगाहें

पिछले कुछ दिनों से छात्र संगठनों और सरकार के बीच प्रतिनिधिमंडल की संरचना को लेकर चर्चा चल रही थी। अब छात्रों के रुख में नरमी आने के बाद जल्द औपचारिक वार्ता होने की संभावना बढ़ गई है। सरकार पहले ही संवाद के लिए अपनी सहमति जता चुकी है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें : बोकारो की लापता युवती का मामला CBI को सौंपा जा सकता है, हाईकोर्ट ने दिए संकेत

आंदोलन के भविष्य पर पड़ सकता है असर

यदि प्रतिनिधिमंडल पर अंतिम सहमति बन जाती है और वार्ता सफल रहती है, तो भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर जारी छात्र आंदोलन की दिशा तय हो सकती है। फिलहाल छात्र अपनी अगली रणनीति और प्रतिनिधिमंडल के अंतिम स्वरूप पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment