12 से 14 अक्टूबर के बीच मानसून की वापसी की संभावना, मौसम में आएगा बदलाव

Meenu | October 9, 2025 | 11:47 AM IST
  • झारखंड में मानसून विदाई की तैयारी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे अलविदा कहने की ओर है।IMD) ने संकेत दिया है कि राज्य से मानसून की वापसी की प्रक्रिया अगले दो से तीन दिनों में शुरू हो सकती है। IMD Ranchi के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 से 14 अक्टूबर के बीच मानसून की विदाई होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और वज्रपात हो सकता है। गिरिडीह, रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और सिमडेगा जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :दीपावली पर रोशन होगा जमशेदपुर: 69 हाईमास्ट और 2300 नई स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा शहर,नगर निकायों ने शुरू की तैयारी, कई इलाकों में लगेगी नई रोशनी

अक्टूबर में सामान्य से दोगुनी बारिश

इस साल अक्टूबर की शुरुआत से अब तक राज्य में सामान्य से लगभग 99% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर माह में अब तक झारखंड में 66.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि औसत 33.3 मिमी होती है। पूरे मानसून सीजन (जून से सितंबर) में कुल 1184.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो औसत 1188.4 मिमी के लगभग बराबर है। इसका मतलब है कि इस बार मानसून झारखंड में सामान्य रहा।

सिमडेगा में सबसे अधिक वर्षा

जिलावार आंकड़ों में सिमडेगा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जहां सामान्य से 58% अधिक वर्षा हुई। इसके विपरीत, देवघर और दुमका में सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में रांची में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान Pakur में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब महसूस होगी हल्की ठंडक

सुबह और शाम के समय राज्य में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है और हवाओं में नमी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जैसे-जैसे मानसून की विदाई होगी, दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन रातें ठंडी होने लगेंगी। आने वाले हफ्तों में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत हो सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें