दीपावली पर रोशन होगा जमशेदपुर: 69 हाईमास्ट और 2300 नई स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएगा शहर,नगर निकायों ने शुरू की तैयारी, कई इलाकों में लगेगी नई रोशनी

Meenu | October 9, 2025 | 11:36 AM IST
  • दीपावली पर चमकेगा शहर

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर:इस दीपावली पर शहर को जगमगाने के लिए नगर निकायों ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में 69 हाईमास्ट और 2300 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। मानगो में 19 हाईमास्ट और 1500 नई स्ट्रीट लाइटें जबकि अधिसूचित क्षेत्र में 30 हाईमास्ट और 800 स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। अब तक 18 हाईमास्ट और सभी स्ट्रीट लाइटों का टेंडर पूरा हो चुका है। बाकी 12 हाईमास्ट के लिए Jharkhand Urban Development Department को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही लाइट लगाने का काम शुरू होगा।

यह भी पढ़ें :बिहार विधानसभा चुनाव 2025: घर बैठे मतदान की सुविधा, 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से वोटिंग का विकल्प

खराब लाइटें बदलने में जुटी टीमें

नगर निकायों ने कई टीमों के जरिए पुरानी और खराब स्ट्रीट लाइटों की जांच शुरू कर दी है। मानगो में फिलहाल 7255 स्ट्रीट लाइटें और 65 हाईमास्ट लगे हुए हैं। इनमें करीब 10% लाइटें खराब हैं, जिन्हें बदला जा रहा है। पांच टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। मानगो में नई लाइटें उन इलाकों में लगेंगी जहां अभी रोशनी नहीं है या नए पोल लगाए गए हैं। इस काम के लिए मंजूरी का इंतजार है।

शहरभर में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें

मानगो में नौ जगहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। गांधी मैदान में पांच, जबकि हनुमान मंदिर, गोकुल नगर, मून सिटी, खड़िया बस्ती और रिपीट कॉलोनी में एक-एक हाईमास्ट लगेगा। अधिसूचित क्षेत्र में 12 हाईमास्ट और अन्य 18 स्थानों पर हाईमास्ट लगाने की योजना है। इनमें बर्मामाइंस, जेम्को, बिरसानगर, गोलमुरी, टेल्को, कदमा और उलियान जैसे इलाके शामिल हैं। हाईमास्ट की ऊंचाई 12 से 20 मीटर तक होगी और इनमें 110 से 200 वाट की एलईडी लाइटें लगेंगी। एक हाईमास्ट की कीमत 4.98 लाख से 7.20 लाख रुपये तक है।

छठ घाटों पर भी चमकेगी रोशनी

मानगो नगर निगम ने छठ के मद्देनज़र घाटों को भी रोशन करने की योजना बनाई है। इंटेकवेल घाट पर तीन हाईमास्ट लगाए जाएंगे, जबकि श्यामनगर, रामनगर, वास्तु विहार, शांति नगर, चाणक्यपुरी, वर्कर्स कॉलेज घाट और लक्ष्मण नगर में एक-एक हाईमास्ट लगाया जाएगा। इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है और जल्द काम शुरू होने वाला है।

निगरानी व्यवस्था सख्त

जमशेदपुर में पहले से ही 12 हजार स्ट्रीट लाइटें और 160 हाईमास्ट लगे हैं। दीपावली से पहले छह टीमें पूरे शहर में लाइटों की स्थिति की निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि लाइट लगाने का काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा, ताकि त्योहार पर पूरा शहर रोशनी में नहाया हुआ नजर आए।

Share this news

संबंधित खबरें