मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JTET 11 अक्टूबर को कराने की तैयारी, 4.40 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; सितंबर के अंत से मिल सकता है एडमिट कार्ड

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा 11 अक्टूबर को कराने की तैयारी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा से लेकर परिणाम जारी करने तक की प्रस्तावित समय-सारिणी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंप दी है। हालांकि, परीक्षा की आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी होनी बाकी है। इस बार JTET के लिए करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन राज्य के सभी जिलों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : रांची के आरा गेट ब्रिज से दो नाबालिगों ने लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती; वजह स्पष्ट नहीं

एक ही दिन दो पालियों में होगी परीक्षा

JTET में कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रस्तावित योजना के अनुसार परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली में कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली कक्षा 6 से 8 के लिए होगी। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन किया है, उन्हें दोनों पालियों में परीक्षा देनी होगी।

सितंबर के अंतिम सप्ताह से एडमिट कार्ड की प्रक्रिया

JAC की प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार सितंबर के अंतिम सप्ताह से अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी JAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की अंतिम तारीख और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है। प्रस्तावित टाइमलाइन के अनुसार JTET परीक्षा के बाद नवंबर में प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों से उत्तर कुंजी पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया के बाद दिसंबर में JTET का परिणाम जारी करने की तैयारी है।

नौ साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी

झारखंड में पिछली शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी करीब नौ वर्षों से JTET के दोबारा आयोजन का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। झारखंड में वर्ष 2011 से शिक्षा का अधिकार अधिनियम प्रभावी है, लेकिन अब तक राज्य में केवल दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई है। करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन के साथ इस बार JTET को झारखंड की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment