मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार; 4 थाना क्षेत्रों के 13 मामलों का खुलासा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस ने चोरी की घटनाओं में कथित रूप से शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी से सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के 13 मामलों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पिघलाया हुआ सोना, चांदी की पायल, नकदी, कांसा-पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

एसपी के निर्देश पर गठित हुई थी विशेष टीम

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और लंबित मामलों के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही थी। इसी दौरान 16 अक्टूबर 2026 की रात सरिया थाना और भरकट्टा ओपी की गश्ती टीम ने बागोडीह में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे संदिग्धों का पीछा किया। इस दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने वाला लोहे का औजार, एक की-पैड मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए। हालांकि, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। इस मामले में शांति नामक महिला की शिकायत पर सरिया थाना में कांड संख्या 159/2026 दर्ज किया गया था।

तकनीकी सूचना के आधार पर सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद विशेष टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की कथित संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। उनकी निशानदेही पर चोरी से जुड़े कई सामान बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 24.5 ग्राम पिघलाया हुआ सोना बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.70 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक चांदी की पायल, 25 हजार रुपये नकद, करीब 25 किलोग्राम कांसा-पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। बरामद मोटरसाइकिल में एक पल्सर और एक बुलेट शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • कन्हैया कुमार सिंह, निवासी बेलदराडीह, राजधनवार
  • सुजीत कुमार सिंह, निवासी बरजो, धनवार
  • कृष्ण कुमार, निवासी राजधनवार
  • संतोष प्रसाद, निवासी राजधनवार
  • हर्ष कुमार, निवासी राजधनवार
  • अनिल वर्मा, निवासी राजधनवार

राजेश कुमार कसैरा, निवासी शहीद चौक, राजधनवार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कन्हैया कुमार सिंह और सुजीत कुमार सिंह के खिलाफ धनवार थाना में दर्ज पुराने मामलों का उल्लेख किया गया है। सुजीत कुमार सिंह के संबंध में हीरोडीह थाना में दर्ज एक अन्य मामले की जानकारी भी दी गई है।

चार थाना क्षेत्रों के 13 मामलों का खुलासा

पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत सरिया थाना के पांच, धनवार थाना के दो, बिरनी थाना के चार और बगोदर थाना के दो मामलों का उद्भेदन करने का दावा किया है। इन मामलों में चोरी की विभिन्न घटनाएं शामिल हैं। छापेमारी दल में बगोदर-सरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम, खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, सरिया अंचल के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, सरिया थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज और भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय समेत संबंधित थानों के पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी। पुलिस ने कहा है कि जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment