मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के आरा गेट ब्रिज से दो नाबालिगों ने लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती; वजह स्पष्ट नहीं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम आरा गेट ब्रिज से दो नाबालिगों के अचानक नीचे छलांग लगाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों नाबालिग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों चुटिया क्षेत्र के रहने वाले हैं और टाटीसिलवे के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करते हैं।बताया गया कि दोनों देर शाम एक ऑटो से आरा गेट ब्रिज पहुंचे थे। पुल पर उतरने के कुछ देर बाद दोनों ने अचानक नीचे छलांग लगा दी।

PCR टीम ने अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची PCR टीम ने दोनों नाबालिगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर चुटिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्षेत्र चुटिया और टाटीसिलवे थाना की सीमा के करीब होने के कारण टाटीसिलवे थाना पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। दोनों नाबालिगों के परिजन और उनके शिक्षण संस्थान के शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजा बंशीधर मंदिर, 32 मन सोने की प्रतिमा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

छलांग लगाने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

दोनों नाबालिगों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना से पहले की उनकी गतिविधियों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि घटना चुटिया थाना क्षेत्र की है और दोनों नाबालिग आपस में रिश्तेदार हैं। सीमा क्षेत्र होने के कारण टाटीसिलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment