मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजा बंशीधर मंदिर, 32 मन सोने की प्रतिमा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गढ़वा : जन्माष्टमी के अवसर पर गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। फूलों और आकर्षक सजावट से सजे मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की 32 मन यानी करीब 1280 किलोग्राम शुद्ध सोने की अद्भुत प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर दूर-दूर से पहुंचे भक्त अपने कान्हा के दर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में वीडियो बनाने को लेकर BDO और युवक में विवाद, ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

कई राज्यों से पहुंचते हैं श्रद्धालु

बाबा बंशीधर मंदिर से झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। जन्माष्टमी के मौके पर इन राज्यों सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में भक्त श्रीबंशीधर नगर पहुंचते हैं। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पूरे इलाके में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

फूलों से सजा मंदिर, भक्तिमय हुआ श्रीबंशीधर नगर

जन्माष्टमी को लेकर मंदिर को विशेष रूप से फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। मंदिर की सजावट ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें जन्माष्टमी का पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि यह उनके आराध्य भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा श्रीबंशीधर नगर कान्हा की भक्ति में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से भीड़ को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मथुरा-वृंदावन के बाद बाबा बंशीधर मंदिर की विशेष धार्मिक महत्ता मानी जाती है। यही वजह है कि जन्माष्टमी के दिन यहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment