मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोयला चोरी के लिए अर्जुन मुंडा अमित शाह से इस्तीफा मांगें: राजेश ठाकुर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : झारखंड में कोयला चोरी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कोयला चोरी को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोयला चोरी के लिए झारखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। कोयला चोरी रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, क्योंकि केंद्र ने इसकी निगरानी और सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की तैनाती कर रखी है। राजेश ठाकुर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे में यदि सीआईएसएफ की तैनाती के बावजूद कोयले की चोरी हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है।

यह भी पढ़ें : शराब घोटाला मामले में बाबूलाल मरांडी की PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी हस्तक्षेप याचिका

कोयला चोरी के लिए अमित शाह जिम्मेदार: राजेश ठाकुर

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोयला चोरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने अर्जुन मुंडा से मांग की कि यदि वह वास्तव में कोयला चोरी को लेकर चिंतित हैं तो उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए। राजेश ठाकुर ने कहा कि अर्जुन मुंडा जमीन से जुड़े नेता हैं और उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में उन्हें भाजपा या अमित शाह के बचाव के बजाय कोयला चोरी के मुद्दे पर आगे आकर अपनी बात रखनी चाहिए।

अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर साधा था निशाना

दरअसल, एक दिन पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य में कोयला खदानों से हो रही चोरी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कोयला चोरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। इसके जवाब में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोयला चोरी की जिम्मेदारी केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री पर डालते हुए भाजपा पर पलटवार किया। इस बयान के बाद झारखंड में कोयला चोरी को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment