मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को झारखंड भाजपा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय और मुखर्जी पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्यभर के विभिन्न मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता में योगदान को याद किया। इस दौरान उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित था जीवन

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए देश को नई वैचारिक दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ डॉ. मुखर्जी ने संघर्ष किया और राष्ट्रहित में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।

यह भी पढ़ें: हाता-चाईबासा मार्ग पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत

राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है उनका जीवन

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें राष्ट्रसेवा के मार्ग पर दृढ़ता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह सहित अन्य नेता शामिल थे।

https://samacharpost.live/2026/06/bokaro-census-pretext-assault-case-one-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment