मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जेबीवीएनएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धनबाद के अधीक्षण अभियंता सवनीन्द्र कश्यप का रांची तबादला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद: जेबीवीएनएल ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल के तहत धनबाद विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता सवनीन्द्र कुमार कश्यप का तबादला रांची कर दिया गया है। निगम मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सवनीन्द्र कुमार कश्यप को तत्काल प्रभाव से रांची स्थित मुख्यालय में उप महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना)-I के पद पर नियुक्त किया गया है। विभागीय स्तर पर इसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने के उद्देश्य से उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई अन्य अधिकारियों का भी हुआ तबादला

जेबीवीएनएल के इस प्रशासनिक फेरबदल में राज्य के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पद भी बदले गए हैं। गिरिडीह राजस्व क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव को देवघर विद्युत आपूर्ति अंचल का नया अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। इसके अलावा निगम मुख्यालय स्तर पर भी कई महाप्रबंधकों और उप महाप्रबंधकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: रांची में युवक की आंख में गोली मारने का मामला, दो महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

योजनाओं को गति देने की तैयारी

विभागीय सूत्रों के अनुसार यह बदलाव मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना (एमयूजेवाई) और आरडीएसएस जैसी प्रमुख बिजली योजनाओं को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है। सरकार चाहती है कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी आए और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलें।

धनबाद में नए अधीक्षण अभियंता को लेकर चर्चा

सवनीन्द्र कुमार कश्यप के तबादले के बाद अब धनबाद विद्युत आपूर्ति अंचल में नए अधीक्षण अभियंता की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभागीय हलकों में माना जा रहा है कि जल्द ही नए अधिकारी की तैनाती की जाएगी। फिलहाल धनबाद में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नए अधीक्षण अभियंता के आने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-chutia-firing-youth-lost-eye-vision/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment