मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में मानसून के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा, कोबरा के काटने से महिला की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जिले में मानसून के सक्रिय होते ही सर्पदंश की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सांप काटने के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पहली घटना बिंदापाथर थाना क्षेत्र के गेरिया मारलो गांव की है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय पार्वती दास को एक विषैले कोबरा सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जामताड़ा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

आसनहैरिया गांव में दूसरी महिला का इलाज जारी

दूसरी घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के आसनहैरिया गांव की है। यहां रहने वाली सोनिया देवी को भी विषैले सांप ने काट लिया। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बरसात के मौसम में जलभराव और प्राकृतिक आवास प्रभावित होने के कारण सांप आबादी वाले क्षेत्रों की ओर निकल आते हैं। ऐसे में ग्रामीण और खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: DC ने गम्हरिया CHC का किया औचक निरीक्षण, खाली वार्ड और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

अस्पताल प्रशासन ने जारी की सलाह

जामताड़ा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान झाड़ियों, खेतों और अंधेरे स्थानों में जाते समय सतर्क रहें। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद न करें। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि सर्पदंश की स्थिति में मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाए, जहां एंटी-स्नेक वेनम (ASV) सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment