मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों की होगी काउंसलिंग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा :जामताड़ा जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता आलोक कुमार ने की। उपायुक्त ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका असर जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए।

नाबालिग वाहन चालकों पर प्रशासन की नजर

बैठक में सबसे ज्यादा चिंता स्कूली बच्चों द्वारा बाइक और स्कूटी चलाने को लेकर जताई गई। प्रशासन ने तय किया है कि अब स्कूलों में ऐसे छात्रों की पहचान की जाएगी जो नाबालिग होने के बावजूद वाहन चलाकर आते हैं। इन छात्रों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर विशेष काउंसलिंग की जाएगी। उन्हें कम उम्र में वाहन चलाने के खतरे, कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: NEET UG री-एग्जाम की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

अवैध बंपरों पर सख्त नाराजगी

उपायुक्त ने सड़कों पर अवैध रूप से बनाए गए स्पीड ब्रेकर और अन्य अवरोधों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर बनाए गए अनियमित बंपर दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे अवैध अवरोधों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही जहां जरूरत होगी, वहां वैज्ञानिक सर्वे के आधार पर नियमानुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे।

नियम तोड़ने वालों पर भारी कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि हाल के अभियान के दौरान 844 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 236 वाहनों से कुल 8.61 लाख रुपये से अधिक का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले 14 पिकअप और व्यावसायिक वाहनों पर भी करीब 98 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम पर जोर

जामताड़ा जिला प्रशासन ने जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुधार कार्य करने और सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले ‘गुड सेमेरिटन’ लोगों को सम्मानित करने की भी बात कही गई। प्रशासन के इस सख्त रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में जामताड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होने वाली है।

https://samacharpost.live/2026/05/neet-ug-2026-re-exam-date-announced-21-june-nta-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment