Samachar Post डेस्क, रांची: NEET-UG 2026 री-एग्जाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा अब 21 जून, रविवार को आयोजित की जाएगी।
छात्रों को मिला तैयारी के लिए अतिरिक्त समय
पेपर रद्द होने के बाद छात्र लगातार नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। अब नए शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए एक महीने से अधिक का अतिरिक्त समय मिल गया है। NTA ने बताया है कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद नई परीक्षा तिथि तय की गई है। एजेंसी जल्द ही नए एडमिट कार्ड जारी करेगी और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी साझा करेगी।
यह भी पढ़ें: गढ़वा में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, 29 मई को होगी विशेष बैठक
इस बार सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त
NEET परीक्षा रद्द होने के बाद पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। ऐसे में NTA ने संकेत दिए हैं कि इस बार परीक्षा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए कड़े प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे।
छात्रों को क्या सलाह दी गई
एजेंसी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट एवं NTA के आधिकारिक अपडेट को ही फॉलो करें। NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, इसलिए परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करना एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।