- नारायणपुर थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव में हुई घटना, पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर शुरू की जांच
Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित बुटबरिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बुटबरिया गांव निवासी चिराउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह किसी काम से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।
हादसे के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नारायणपुर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है तथा चालक और हादसे की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में JMM का BJP पर हमला, संजय सिंह बोले- छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश
गांव में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे बुटबरिया गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

